पहचान पत्र लेने वालों का लगा जमावडा, दो दिन से काट रहे हैं उम्मीदवार चक़्कर l
बहादराबाद 24 सितंबर ( महिपाल शर्मा )
त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में एजेंटो के पहचान पत्र बनवाने में चुनाव लाड रहे प्रत्याशियों को ब्लॉक से पहचान पत्र बनवाने में पसीने छूट रहे हैं, चुनाव लाड रहे उम्मीदवार अपने एजेंट बनवाने के लिए दो दिन से ब्लॉक कार्यालय के चक़्कर काट रहे हैं लेकिन अव्यवस्थाओं के कारण उन्हें अपने पहचान पत्र नहीं मिल पा रागे हैं जबकि क्षेत्र में दो दिन से भारी बारिश हो रही हैं और प्रत्याशी भारी बारिश में भी ब्लॉक के दूर दराज़ गाँव से बड़े तड़के ही अपने पहचान पत्र बनवाने के लिए लाइनों में लग जाते हैं, जिनमे महिलाए, बुजुर्ग भी शामिल हैं लेकिन ब्लॉक कार्यालय ने फैली अव्यवस्था के चलते उन्हें दिन भर धक्के खाने जे बाद भी निराश होकर लौटना पद रहा हैं l
उल्लेखनीय है कि चुनाव के समय मतदान स्थल पार उम्मीदवार अपने एजेंट रखते हैं ताकि मतदान केंद्र पार किसी तरह कि गड़बडी न होने पाए जिसके लिए सभी उम्मीदवार अपने एजेंट बनवाने के लिए अपने एजेंटो के पहचान पत्र बनवाने के लिए ब्लॉक में प्रार्थना पत्र जमा करवाते हैं जिसके आधार पर एजेंटो को पहचान पत्र जारी किए जाते हैं l चुनाव आगामी 26 सितम्बर को होना है जिस लिए सभी प्रत्याशी अपने एजेंटो के लिए पहचान पत्र बनवाने के लिए ब्लॉक कार्यालय के चक़्कर काट रहे हैं l


