Uncategorized

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ब्लॉक बहादराबाद की 78 ग्राम पंचायतों में आगामी 26 सितंबर को वोट डाले जाएंगेl

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ब्लॉक बहादराबाद की 78 ग्राम पंचायतों में आगामी 26 सितंबर को वोट डाले जाएंगेl
बहादराबाद 24 सितंबर ( महिपाल शर्मा )
जिसके लिए राष्ट्रीय इन्टर कालेज रोहालकी में सेंटर बनाया गया हैं जहां से कल 25सितम्बर को पोलिंग पार्टियां रवाना की जायेगी जिसकी प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है जिसमें पूरे ब्लॉक की 78 ग्राम पंचायतों में 448 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं हालांकि ब्लॉक में ग्राम पंचायतों की संख्या 80 हैं लेकिन ग्राम पंचायत गाडोवाली तथा टिहरी विकास नगर में निर्विरोध प्रधान चुने जाने से अब केवल 78 ग्राम पंचायतों में वोट डाले जाएंगे जिसमें सबसे अधिक ग्राम पंचायत भगतनतपुर आबिद पुर जो ब्लाक में सबसे बड़ी ग्राम पंचायत हैं में 19तथा सुल्तानपुर मजरी महिला सुरक्षित सीट पर भी 19 उम्मीदवार मैदान में डटे हुए हैं जबकि 6 ग्राम पंचायतों में प्रत्याशियों का सीधा मुकाबला यहां की सभी सीटों पर दो-दो उम्मीदवार ग्राम पंचायत में प्रधान पद का चुनाव लड़ेंगे जिनमें लाहरपुर,चांदपुर,समरपुर कटेवड,टिहरी बन्द्रा,टिहरी डोब नगर तथा घोंटी ग्राम पंचायतों में सीधा मुकाबला हैं।वहीं क्षेत्र पंचायत में ब्लॉक की 40 सीटों पर मुकाबला होना हैं जिसमें सलेमपुर महदूद दो में अनारक्षित सीट पर 21 प्रत्यासी हैं जहां सबसे बड़ा मतपत्र दिया जायेगा जबकि सबसे कम लालढांग सीट पर अनुसूचित जाति महिला के केवल 3 उम्मीदवार मैदान में हैं वहीं ब्लॉक में जिला पंचायत की 13 सीटों पर सबसे अधिक अनुसूचित जाति की सुरक्षित सीट पर बोडाहेडी में 17 और बहादरपुर जट तथा बाणगंगा में चार चार उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *