मारुती कार से शराब तस्करी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 240 पव्वे देशी शराब बरामद lरिपोर्ट महिपाल शर्मा lरानीपुर कोतवाली की चौकी सुमन नगर के मीरपुर तेलीवाला मार्ग पर पुलिस ने मारुती कार सवार संजय पुत्र जय सिंह निवासी अम्बेडकर चौक जवालापुर को मय 240 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है l पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में वाद दायर कार जेल भेज दिया है l पुलिस ने बताया कि जिस मारुती कार द्वारा अवैध शराब कि तस्करी किब्ज़ा रही थी उसे भी सीज़ कार दिया गया है l




