Uncategorized

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई।

शोक सभा आयोजित
हरिद्वार।
बहादराबाद 24 सितंबर ( महिपाल शर्मा )
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के वेद वेदांग संकाय में काशी विद्वत परिषद के अध्यक्ष पद्मश्री प्रोफेसर रामयत्न शुक्ल तथा द्वारका ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई।
वेदवेदांग संकायाध्यक्ष डॉ शैलेश कुमार तिवारी ने बताया कि प्रोफेसर रामयत्न शुक्ल संस्कृत, व्याकरण सहित अनेक प्राचीन शास्त्रों के प्रकांड विद्वान थे।उन्होंने कहा कि प्रोफेसर शुक्ल विद्वानों के बीच अभिनव पाणिनि के रूप में जाने जाते थे,उन्हें महामहोपाध्याय के साथ ही भारत सरकार ने पद्मश्री की पदवी से सम्मानित किया था, उनका निधन ज्ञान परम्परा के लिए अत्यन्त दुःखद है। सहायक आचार्य डॉ दामोदर परगांई ने कहा कि प्रोफेसर शुक्ल ने संस्कृत व्याकरण के अनेकों छात्रों को तैयार किया। उनकी शिष्य परम्परा पूरे भारत में शास्त्रार्थ के लिए जानी जाती है,व्याकरण के अनेक विद्वानों को उनका पोषण औऱ सानिध्य प्राप्त हुआ। विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी के निधन पर गहरा दुख जताते हुए इसे हिन्दू समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। वेद विभागाध्यक्ष डॉ अरूण कुमार मिश्र ने स्वामी स्वरूपानंद जी को वेदों के लिए आजीवन समर्पित व्यक्तित्व बताते हुए उनके साथ बिताए संस्मरणों को साझा किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डॉ विनय सेठी,डॉ अजय परमार,डॉ कंचन तिवारी,मीनाक्षी सिंह रावत सहित अनेक प्राध्यापक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *