Uncategorized

अवैध शराब के साथ 4 गिरफ्तार, 240 पव्वे देशी शराब बरामद l

अवैध शराब के साथ 4 गिरफ्तार, 240 पव्वे देशी शराब बरामद l
पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा वोटरों को पिलाई जा रहीं शराब के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं जबकि पुलिस लगातार शराब माफियाओ कि गिरफ़्तारी कर रहीं है l आज भी रानीपुर पुलिस ने अलग अलग स्थानों से चार लोगों को देशी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया हैं जिन्हे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है l
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव में शराब का कारोबार बड़ी मात्र में पनप रहा है, जिस पार पुलिस लगातार छापेमारी कर शराब माफियाओ की गिरफ़्तारी कर रही है, आज पुलिस ने ग्राम जमालपुर निवासी रोहित सागर पुत्र ब्रह्म सिंह को 96 पव्वे, अरुण कश्यप पुत्र ज्योति कश्यप निवासी मीरपुर को 48 पव्वे, प्रमोद पुत्र श्याम सिंह निवासी सलेमपुर को 48 पव्वे, आकाश पुत्र राजेश निवासी ग्राम गढ़ को 48 पव्वे देशी शराब दबंग मार्का के साथ गिरफ्तार किया है , जिनके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुक़दमे दर्ज़ किए गए हैं l सभीको माननीय न्यायालय के समक्ष पेशी के लिए भेजा जा रहा है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *