त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव की सभी तैयारियां पूरी, इस बार राष्ट्रीय इंटर कालेज रोहालकी में होगी मत गणना l
बहादराबाद 22 सितंबर ( महिपाल )
जिला प्रशासन ने पंचायत चुनाव की सभी तैयारियां पूरी करली हैं जिसके लिए राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहालकी को मतगणना एवं मतदान पार्टियों को मत पत्र, वोटिंग सम्बन्धी कागजात के साथ ही मत पेटिया वितरित की जाएगी l उल्लेखनीय है की अब तक पंचायत चुनाव की मतगणना ब्लॉक मुख्यालय के निकट आर्य इंटर कालेज बोंगला में होती रही है परन्तु इस बार सड़कों पर यातायात बाधित न हो को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने रोहालकी इंटर कालेज को सेंटर बनाया है जहाँ काफ़ी बड़ा मैदान होने के साथ ही पार्किंग के लिए भी मैदान है जहाँ सेकड़ो वाहन खड़े हो सकते हैं l प्रशासन ने ब्लॉक मुख्यालय बहादराबाद में किस ग्राम पंचायत की टेबल पर चक्रवार मतगणना होगी। उसकी बूथ काउंटिंग प्लान सूची चस्पा कर दी गई है। 28 सितंबर को सुबह आठ बजे मतगणना शुरू कर दी जाएगी। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहालकी में जिला द्वारा मतगणना स्थल बनाया गया है। कॉलेज सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जा चुका है। भारी पुलिस बल मौजूद रहेगा। 25 सितंबर को कॉलेज से 448 पोलिंग पार्टियां ब्लॉक बहादराबाद की 9 न्याय पंचायतों के 80 गांव में रवाना हो जाएगी।
ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि
सबसे पहले न्याय पंचायत औरंगाबाद और आखिर में लालढांग की मतगणना होंगी। औरंगाबाद की टेबल पर मतगणना शुरू होगी और दूसरे नंबर पर न्याय पंचायत कोटा मुरादनगर, तीसरे नंबर पर न्याय पंचायत सलेमपुर महदूद, चौथे पर बहादराबाद, पांचवे राउंड में न्याय पंचायत रणसुरा, छटे नंबर पर बाहशाहपुर और सातवें चक्र में फेरुपुर रामखेड़ा एंव आठवें जमालपुर कलां जबकि आखिर में लालढांग की मतगणना होगी। इसमें पांच-पांच राउंड में मतगणना होनी है।
ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी (आरओ) विक्रम सिंह ने बताया कि मतगणना में कुल 80 टेबल लगाए गए है। एक टेबल पर पांच कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें चार काउंटिंग और एक सुपरवाइजर शामिल है। मतगणना स्थल से 100 मीटर की दूरी पर वाहन की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। काउंटिंग के दौरान प्रत्याशी या काउंटिंग एजेंट ही मतगणना स्थल पर आ सकेगा।
जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत एंव ग्राम प्रधान तथा ग्राम पंचायत सदस्य की काउंटिंग राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहालकी में काउंटिंग सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी।
रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि बहादराबाद भगतनपुर-आबिदपुर और सलेमपुर में अधिक वार्ड है। एक साथ 12-15 बूथ खुल सकेंगे। कहा कि प्रधान, बीडीसी एंव जिला पंचायत प्रत्याशियों को इतने एजेंट बनवाने पड़ेंगे ताकि एक एजेंट एक टेबल पर मौजूद रहे। कहा कि इस संबंध में जिला पंचायत रिटर्निंग अधिकारी को पत्र भेजा गया है।




