रिपोर्ट महिपाल शर्मा l मंगलौर पुलिस ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बांटे जाने वाली शराब के साथ 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से विभिन्न ब्रांडों की देशी शराब के 570 पव्वे, अंग्रेजी शराब के 100 पव्वे अलावा 20 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की है। मंगलौर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि त्रिस्तरीय चुनाव 2022 को सकुशल संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश का पालन करते हुए पूर्व में शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों का चिन्हीकरण कर स्थानीय अभिसूचना इकाई की मदद लेकर विभिन्न टीमों का गठन किया। क्योंकि थाना पथरी थाना क्षेत्र में घटित घटना के बाद सभी शराब कारोबारी अपने माल(शराब) को ठिकाने लगाने की कोशिश में लगे हुए थे। शराब पकड़ने के लिए दस अलग-अलग टीमों का गठन किया गया जिनको कुछ सादे वस्त्रों में भी तैनात किया गया तथा मुखबिर से व्यक्तिगत मुलाकात कर आवश्यक हिदायत दी गई। जिसके फलस्वरूप कोतवाली मंगलौर द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले निम्नलिखित 17 व्यक्तियों के कब्जे से अवैध कच्ची शराब, देसी शराब, तथा अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी और बरामद शराब… 1-सोनू पुत्र नाथीराम निवासी मुण्डलाना कोतवाली मंगलौर-100 पव्वे अंग्रेजी शराब नाइट ब्ल्यू हरियाणा मार्क 2-मनमोहन त्यागी पुत्र राजपाल त्यागी निवासी ग्राम ताशीपुर कोतवाली मंगलौर-98 पव्वे देशी शराब 3-सोनू पुत्र बुच्चा निवासी ग्राम गाधारौणा कोतवाली मंगलौर 48 पव्वे देशी शराब 4-चतर सिह पुत्र हरिराम निवासी नाथूखेडी मंगलौर-48 पव्वे देशी शराब 5- वीर सिह पुत्र बलजीत निवासी नाथुखेड़ी मंगलौर 6-विजेन्द्र पुत्र काला निावासी नाथूखेडी मंगलौर 48 पव्वे देशी शराब 7-पप्पूराम पुत्र सूरज भान निवासी नाथूखेडी मंगलौर-48 पव्वे देशी शराब 8-जगपाल पुत्र आशाराम नाथूखेडी मंगलौर 48 पव्वे देशी शराब 9-मिन्टू पुत्र प्रकाश निवासी ग्राम नाथूखेडी कोतवाली मंगलौर 48 पव्वे देशी शराब 10-दीपक पुत्र सुक्कड निवासी नाथूखेडी कोत0 मंगलौर- 48 पव्वे देशी शराब 11-फोनी पुत्र चमनलाल ग्राम नाथूखेडी मंगलौर 48 पव्वे देशी शराब 12-सन्तलाल पुत्र हरनन्द ग्राम नाथूखेडी मंगलौर 48 पव्वे देशी शराब 13-जातिराम पुत्र नन्दू निवासी ग्राम नाथूखेडी मंगलौर- 48 पव्वे देशी शराब कच्ची शराब भी की बरामद… मंगलौर। अवैध कच्ची शराब की व्रिकी करने वाले व्यक्तियो के विरुद्ध अभियान चलाया गया जिसके फलस्वरुप निम्नलिखित अभियुक्त को मय माल शराब कच्ची के साथ गिरप्तार किया गया। 1.शक्ति सिह पुत्र ईलम सिह निवासी नारसन कला-05 लीटर कच्ची शराब 2-विपिन पुत्र तेलूराम निवाासी मौ0 खालसा मंगलौर हरिद्वार– 05 लीटर कच्ची शराब 3-बिरजू पुत्र हरकेश निवासी भगवानपुर चन्दनपुर मंगलौर- 05 लीटर कच्ची शराब 4-अमन पुत्र बबलू निवासी ग्राम थिथौला थाना कोतवाली मंगलौर-05 लीटर कच्ची शराब पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण,वरिष्ठ उप निरीक्षक दीप कुमार,उप निरीक्षक मनोज गैरोला, यशवीर सिह,पुष्पेन्द्र सिह,मनोज कठैत,उमेश कुमार, मनोज कुमार, चन्द्रमोहन सिह कांस्टेबल अरुण चमोली,संजय, रविन्द्र राणा,सोबन सिह, बलवीर, अर्जुन और रोशन शामिल रहे।




