पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस आई हरकत में l
रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
त्रि – स्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट कि कार्यवाही कर रही है l गत दिवस 5 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्यवाही करने के बाद आज एक बार फिर पुलिस ने क्षेत्र के दो शातिर अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्यवाही की है l
थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि बहादराबाद निवासी सोनू पुत्र धन्नू उर्फ़ ध्यान सिंह जिसके विरुद्ध थाना बहादराबाद में हत्या, हत्या का प्रयास, गुंडा एक्ट, अवैध शस्त्र, गेंगेस्टर आदि के 11 वाद दायर हैं जो शातिर अपराधी है तथा पवन पुत्र वेदपाल निवासी बहादराबाद जिस पर भी धारा 380 के तहत तीन मुक़दमे हैं के खिलाफ गुंडा एक्ट की कारवाही की गई है l




