5 हज़ार न चुकाने पर दोस्त ने दोस्त कि चाकू घोंप कर कि हत्या l
बाहदराबाद 5 सितंबर ( महिपाल )
सिडकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत जून में हुई एक फैक्ट्री कर्मचारी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसका खुलासा कर सी ओ सदर बाहदुर सिंह चौहान ने बताया कि जून में एक फैक्ट्री कर्मचारी की चाकू घोप हत्या का मामला प्रकाश में आया था, फैक्ट्री कर्मचारी अंकित पुत्र ओमकार निवासी उत्तरप्रदेश के पिता की तहरीर पर हत्या के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, जिसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर अंकित के हत्या के आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस के लिए चुनौती बना ये मामला कही से कही तक भी आरोपी के नज़दीक नही ले जा पा रहा था। जिसके बाद सीसीटीवी की मदद से काफी छान बीन कर पुलिस ने शक के आधार पर सुनील मिश्रा जो कि अंकित के साथ ही उसकी फैक्ट्री में काम करता था पूछताछ के लिए बुलाया गया, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आरोपी सुनील मिश्रा ने अंकित की हत्या का जुल्म कबूल किया और बताया कि अंकित ने सुनील से पांच हज़ार रुपय उधार लिए थे। बार बार मांगने पर अंकित पैसे नही दे पा रहा था जिस कारण सुनील ने अंकित को चाकू घोप दिए, और अंकित की मृत्यु हो गई थी। सी ओ सदर ने बताया कि आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया हुआ चाकू भी बरामद किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।




