रिपोर्ट सद्दाम अली
नवनियुक्त लंढौरा पुलिस चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने चार्ज संभालने के बाद अवैध तथा नशे के कारोबार पर पुरी तरह अंकुश लगाने के लिए आमजन से सहयोग की अपील करते हुए अपराधियों, अवैध तथा नशा कारोबारियों को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अपराधी अपराध छोड़ दे या क्षेत्र। क्योंकि अपराध अवैध तथा नशे का करोबार पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
लंढोरा पुलिस चौकी प्रभारी बनाए गए पुष्पेंद्र सिंह ने चार्ज संभालने के बाद गुरुवार को लंढौरा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि तथा जागरूक लोगों से रूबरू हुए। उन्होंने लंढौरा पुलिस चौकी के स्टाफ से इमानदारी से अपने ड्यूटी निभाने की बात कही। वह जनता से मित्रता बढ़ाने की बात करते हुए।चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने अवैध खनन, सट्टा कारोबारी, गौ तस्करों, वे नशा कारोबारियों को खुली चुनौती देते हुए कहा वे अपना काम छोड़ दें वरना सलाखों के पीछे जाना तह है।
हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सभी आमजन से अपने हथियार व असला को लंढोरा पुलिस चौकी में जमा करने की अपील की।



