शराब तस्कर पकडे 15 लीटर शराब, 74 पव्वे बरामद l
बहादराबाद 1 सितम्बर ( महिपाल ) बहादराबाद पुलिस ने अलग अलग स्थानों से अवैध शराब तस्करी काने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जिनके पास से पुलिस ने 15 लीटर अवैध शराब तथा 74 देशी शराब के पव्वे बरामद किए है जबकि एल स्कूटी भी कब्जे में ली है जिससे शराब कि तस्करी कि जा रही थी l
थाना प्रभारी बहादराबाद नितेश शर्मा ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान अंतर्गत पुलिस द्वारा टीमें बना कर शराब आदि नशीली वस्तुओं ला कारोबार करने वालों की धर पकड़ कि जा रही है जिसमें पुलिस ने बीते कल रात्रि में ग्राम गोविंद पुर जाने वाले रास्ते से एक अभियुक्त मुनेश पुत्र भोला राम निवासी गोविंदपुर थाना बहादाराबाद को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है, दूसरी टीम ने दीप पब्लिक स्कूल से आगे रोहालकी वाले रास्ते से एक अभियुक्तअनिल पुत्र सूरजभान निवासी गोविंदपुर को 10 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया तीसरी घटना में सुमित पुत्र स्व0रोहिताश निवासी बाजार मोहल्ला थाना बडापुर नगीना बिजनौर हाल निवासी केंटील देशी शराब सलेमपुर को 74 पव्वे देशी शराब मय स्कूटी 3000/ हज़ार कि नकदी के साथ गिरफ्तार किया l सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में वाद दायर कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेशी के लिए भेज दिया है l




