Uncategorized

लबे इंतजार के बाद जनपद हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कार्यक्रम घोषित l

लबे इंतजार के बाद जनपद हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कार्यक्रम घोषित l
बहादराबाद 31 अगस्त ( महिपाल ) लम्बे समय से हरिद्वार जनपद में पंचायतो का कार्यकाल समाप्त हो गया था पंचायतो के विकास कार्य टप हो कर रह गए थे, स्थानीय जनता सरकार से शीघ्र चुनाव कराए जाने की मांग कर रही थी ताकि सबसे छोटी सरकार का गठन हो और ग्रामीण क्षेत्रों में रुके पड़े विकास कार्यों को गति मिल सके l आखिर आज जिले में होने वाले पंचायत चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो ही गई जिससे चुनाव लड़ने वाले भावी उम्मीदवारों को चुनाव में जीत की उम्मीद भी बधी है वहीं जो प्रत्याशी किसी कारण से पिछले चुनाव में जनता का आशीर्वाद प्राप्त नहीं कर सके थे वे अब पूरे दम ख़म के साथ चुनाव मैदान में उतरने के प्रयास में जुट गए हैं l घोषणा के अनुसार 6 सितम्बर से 8 सितम्बर तक नामांकन किया जा सकेगा, 9 से 11 तक नामांकन पत्रों की जाँच, नामांकन वापसी 12 सितम्बर को हो सकेगी, 13 सितम्बर को चुनाव चिन्ह वितरित किए जाएगे और 26 सितम्बर को मतदान होगा जिसके परिणाम 28 सितम्बर को घोषित किए जाएगे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *