Uncategorized

टूशन से घर लोट रही छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास, राहगीर के कारण बची छात्रा l

टूशन से घर लोट रही छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास, राहगीर के कारण बची छात्रा l
बहादराबाद 31 अगस्त ( महिपाल ) बीती देर शाम ट्यूशन से अपने घर बहादराबाद लौट रही छात्रा के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर एक राहगीर के आ जाने से छात्रा ने शोर मचा दिया। जिस पर आरोपी तीनों युवक मौके पर फरार हो हुए।बताते चले कि बहादराबाद क्षेत्र की एक युवती ज्वालापुर क्षेत्र के शंकर आश्रम के नजदीक एक कोचिंग सेंटर से ट्यु शन पढकर शंकर आश्रम से आटो में बैठकर जटवाड़ा पुल पर आ गई।आटो चालक ने छात्रा को नहर पटरी से बहादराबाद की ओर जाने वाले रास्ते पर छोड़ दिया। छात्रा का आरोप है कि इसी दौरान 3 युवक मोटर सायकिल पर आए और मेरे सिर में चोट मारकर मुझे मोटर साईकिल पर बैठा लिया।नहर पटरी पर बहादराबाद सरकारी पार्किंग से पहले तीनों युवकों ने मोटर साईकिल रोककर उसके साथ बतमीजी शुरू कर दिया। उसके कपड़े फाड़ दिए। उसी समय एक युवक पीछे स्कूटी से वहां आ गया। उसने लड़की से छेड़छाड़ का विरोध किया। जिस पर तीनों युवकों ने उक्त स्कूटी सवार युवक की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट की आवाज सुनकर पार्किंग बैठे लोग अंधेरे में जंगल की ओर दौड़ पड़े। जिस पर तीनों युवक मोटर साईकिल से ज्वालापुर की ओर वापस भाग गए। पैकिंग के लोगों ने तुरन्त पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर छात्रा के पिता को बुलाकर उसे सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने कहा कि मामला ज्वालापुर क्षेत्र का है जहाँ से छात्रा का अपहरण किया गया इसलिए कार्यवाही भी ज्वालापुर पुलिस करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *