खबर लंढोरा से
रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के शिकारपुर गांव के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन से कट कर थथौला गांव निवासी 28 साल के कमल नाम के एक युवक की मौत हो गई कमल बीती रात घर से निकला था जो वापस घर नहीं पहुंचा था आज सुबह ग्रामीणों ने कमल के सबको रेलवे लाइन पर देखा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमल के शव को रुड़की पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया आपको बता दें कि कुछ साल पहले कमल नाम के शख्स की शादी हुई उसके बाद एक बेटा हुआ जानकारी मिली है की पत्नी से विवाद चलते कमल का तलाक हो गया था लेकिन 4 साल का बेटा कमल के साथ ही रहता था उसी के चलते कमल परेशान चल रहा था जो बीती रात घर से निकला था और वापस घर नहीं पहुंचा और उसका शव आज शिकारपुर रेलवे लाइन पर पड़ा हुआ मिला है ग्रामीणों ने शवको देखा तो पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमल के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया जहां पर आज भारी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए




