Uncategorized

राजकीय हाई स्कूल बालावाली में विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन।

राजकीय हाई स्कूल बालावाली में विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन।
लक्सर तहसील क्षेत्र ब्लाक खानपुर के राजकीय हाई स्कूल बालावाली में खानपुर ब्लॉक की विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अंबिका राम ने बताया कि इस प्रतियोगिता की मेहनत का विकल्प नहीं उन्होंने बताया खानपुर ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी राजकीय इंटर कॉलेजपोडो वाली कि शिवानी ने पहला स्थान प्राप्त किया ।उन्होंने बताया मेहनत का कोई विकल्प नहीं है जीवन के किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मेहनत और लगन की जरूरत होती है। उन्होंने सभी से कहा कि आप अपने अपने क्षेत्र में मेहनत करिए और कामयाबी पाएं । उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग मेहनत करते हैं उनको ऊंचाइयों के पंख लग जाते हैं उन्होंने सभी से यही अपील की कि आप लोग मेहनत करिए और कुछ कर गुजरने की सोच रखिए मेहनत हमेशा कामयाब होती है उन्होंने बताया संगोष्ठी में पूरे ब्लॉक के कई विद्यालयों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें राजकिए इंटर कॉलेज पोडो वाली कि शिवानी ने पहला स्थान नेशनल कन्या इंटर कॉलेज खानपुर की खुशबू ने दूसरा स्थान तथा राजकीय हाई स्कूल बालावाली की पायल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया इस प्रतियोगिता के दौरान राजकीय हाई स्कूल बालावाली के प्रधानाचार्य दीनानाथ गौतम यशपाल सिंह लाखन सिंह विवेक सैनी नमेश रितु अखिल आदि उपस्थित रहे इस कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक सम्यक प्राची बहुगुणा द्वारा किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *