Uncategorized

जंगल में मिला अज्ञात शव l पुलिस पहचान करने मी जुटी l

जंगल में मिला अज्ञात शव l पुलिस पहचान करने मी जुटी l
बहादराबाद 25 अगस्त ( महिपाल ) हरनोल वन चौकी से लगभग 3 किमी अंदर जंगल में एक अज्ञात शव वन विभाग को मिला है जिसको चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह ने सूचना पर पुलिस के साथ शव मिलने के स्थान पर पहुँच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्ट मार्टम के लिए जिला चिकित्सालय हरिद्वार भिजवा दिया है l पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वन आरक्षी अमित कुमार ने बताया कि वन विभाग कि चौकी हरनोल के आरक्षी अमित कुमार वन चेत्र में गस्त कर रहे थे तो उन्होंने चौकी से लगभग 3 किमी अंदर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश को पड़े देखा जिसकी सूचना तुरंत चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह रावत को दी गई, सूचना पर चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह रावत ने थाना को 122 नंबर पर दी l शव पर किसी प्रकार का कोई चोट का निशान नहीं मिला, मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष है l मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा l फिलहाल पुलिस शव कि पहचान करने के प्रयास कर रही है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *