विज्ञान विभाग द्वारा भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।। लक्सर क्षेत्र के रायसी मंगलवार 23 अगस्त 2022 को हर्ष विद्या मंदिर पीजी कॉलेज रायसी के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह भाषण प्रतियोगिता अंतर्राष्ट्रीय दास व्यापार उन्मूलन स्मृति में आयोजित की गई। इस भाषण प्रतियोगिता का प्रारंभ महा विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉक्टर के पी सिंह, सचिव डॉ हर्ष कुमार दौलत एवं प्राचार्य डॉ राजेश चंद्र पालीवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। डॉक्टर के पी सिंह ने कहा कि दास व्यापार एक ऐसी सामाजिक बुराई थी जिस को दूर करना समय की मांग थी भारत सहित अन्य देशों में इस सामाजिक बुराई का उन्मूलन समय रहते कर दिया गया इसलिए आज मौलिक अधिकार एवं प्राकृतिक अधिकारों का सम्मान के साथ नागरिक प्रयोग कर रहे हैं। डॉ हर्ष कुमार दौलत ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि भारत में उस प्रकार की दास प्रथा नहीं थी जैसे यूरोप एवं अमेरिका में थी। प्राचार्य डॉ राजेश चंद्र पालीवाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से नया केवल छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है अभी तो सामाजिक बुराइयों को दूर करने का यह एक बेहतरीन अवसर भी होता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में दास प्रथा को समाप्त करने के प्रयास से ही अमेरिका के 16 राष्ट्रपति जॉर्ज अब्राहम लिंकन की हत्या कर दी गई थी जिससे यह साबित होता है कि अमेरिका में दास प्रथा की जड़ें कितनी गहरी थी। इस भाषण प्रतियोगिता में बी ए एम ए के 15 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया जिनमें से शौर्य प्रताप ने प्रथम स्थान अभिषेक ने द्वितीय स्थान तथा सुधीर कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर अजीत कुमार राव डॉक्टर पूनम रानी डॉ निशा पाल, डॉ हरीश राम डॉक्टर सरला भारद्वाज डॉक्टर के पी सिंह तोमर, डॉक्टर दीपिका भट्ट डॉक्टर दुर्गा, रजक, डॉ अतुल कुमार दुबे, डॉ शिल्पी पाल, डॉ विनीता दहिया ,डॉ राहुल कौशिक आदि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संयोजन डॉ विनीता तथा संचालन डॉक्टर मनोज कुमार ने किया।




