चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज एक गिरफ्तार।
लक्सर चेकिंग के दौरान पटाखा मारने वाली मोटरसाइकिल को रोकने पर पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है ।जिसमें एक व्यक्ति गिरफ्तार कर लिया गया है और एक व्यक्ति फरार हो गया है लक्सर कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि बुलेट मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को बालावाली तिराहे पर रोकना चाहा तो दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे व जब चेतक करमगण द्वारा दोनों युवकों को पकड़ना चाहा तो दोनों युवकों द्वारा चेतक करमगण के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया व छूट कर भागने लगे इसी दौरान कांस्टेबल दीपक ममगई द्वारा काफी संघर्ष कर एक युवक को मौके पर पकड़ लिया ।उन्होंने बताया पकड़े गए युवक ने अपना नाम मोनू पुत्र विनेश निवासी ग्राम केहड़ा कोतवाली लक्सर बताया व फरार व्यक्ति का नाम विनीत पुत्र मनोज निवासी ग्राम बालचंद वाला थाना खानपुर बताया गया दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पकड़े गए व्यक्ति को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है और फरार व्यक्ति की धरपकड़ जारी है।




