खानपुर विधायक पहुंचे दलित सम्मेलन मैं सुनी लोगों की जन समस्याएं।
लक्सर खानपुर विधायक उमेश कुमार आज कैंप कार्यालय पर पर दलित सम्मेलन में पहुंचे और लोगों की जन समस्याएं सुनी खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि जिस तरह से कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से पाइप लाइन के पैसे निकाल ले गए पशु शेड के पैसे निकाल लिए गए शौचालय के पैसे निकाल ले गए और उसमें गोलमाल कर दिया गया उन्होंने कहा जिस गरीब का हक है उसी के पास पहुंचेगा उसमें किसी भी किस्म की कमीशन खोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से पहले कुछ कर्मचारियों में अन्य लोगों की सांठगांठ से पैसे निकालकर गोलमोल कर दिए गए हैं उसमें जांच कराई जा रही है जांच के बाद संबंधित जिसने भी कोई कमी की होगी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ दिन इंतजार कीजिए जिस का हक है उसी को मिलेगा कोई किसी का हक नहीं मार सकेगा उन्होंने कहा थोड़ा वक्त लगेगा थोड़े वक्त के बाद सभी कर्मचारी पटरी पर आ जाएंगे और कमीशन खोरी बंद हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है जो भी जिस चीज की जरूरत के लायक है उसी के पास पहुंचेगी उसमें किसी का कमीशन खोरी यह हेरा फेरी नहीं की जाएगी।




