विधायक ने किया सडक का उद्घाटन l
बहादराबाद 17 अगस्त ( महिपाल ) ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने अपनी विधान सभा में पड़ने वाली शिवम् विहार कॉलोनी में आज सडक का उद्घाटन किया l इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विधान सभा क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं l काफ़ी समय से जनता द्वारा सड़क निर्माण कि मांग कि जा रही थी जिसे आज पूरा किया जा रहा है l उन्होंने लोगों से विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे हैं ताकि और भी काम कराए जा सकें l इस अवसर पर रूचि, शालू, आरती, चिरंजीव, तनवीर कुरैशी, राहुल राणा, समर्थ चौहान, सुखवीर, प्रशांत, अनुज, सोनू, रवि कुमार, पंकज साहनी, रशीद अली, रजाज अली, हिमांशु चौहान आदि कॉलोनी वासी उपस्थित रहे lb




