काफी समय से फरार चल रहे वाहन चोर गैंगस्टर कोकिया गिरफ्तार l
रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
दिनाँक 24.08.21 को वादी श्री चन्द्र चन्द्राकर नैथानी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर द्वारा थाना ज्वालापुर पर मो0सा0 चोरी के अभ्यस्त अभियुक्त वकुल निवासी माहेश्वर भगवानपुर,अमन निवासी माहेश्वर भगवानपुर,रजत उर्फ चिन्टू निवासी मुडा खेडा थाना लक्सर जिला हरि0 के विरुध गैंगस्टर अधि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया था । जिसमें वकुल और अमन को मा. न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया था और रजत उर्फ चिंटू काफी समय से फरार चल रहा था । मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 11 अगस्त 2022 को अभियुक्त रजत को ग्राम मुंडाखेड़ा लक्सर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
अभियुक्त की गिरफ्तारी – थाना ज्वालापुर पर पंजीकृत गैंगस्टर अधि0 में अभियुक्त गणो की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार महोदय के आदेशानुसार, श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर महोदय के पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष बहादराबाद द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अलग अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमो द्वारा जानकारी एकत्रित कर सुरागरसी पतारसी, व मुखबिर तंत्र की सूचनाओं के आधार पर अथक प्रयास करते हुये दिनांक 11.08.22 को अभियुक्त रजत उर्फ चिन्टू उपरोक्त को लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है । जिसको मा.न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
नाम पता अभियुक्तः-
रजत उर्फ चिन्टू पुत्र हरिशरण निवासी मुडा खेडा थाना लक्सर जिला हरि0
अभियुक्त रजत उर्फ चिन्टू का आपराधिक इतिहासः-
1-मु0अ0स0-260/21 धारा-379,411 ,34,120 बी भादवि कोतवाली ज्वालापुर
2-मु0अ0स0-270/21 धारा-379, ,411 ,34,120 बी भादवि कोतवाली ज्वालापुर
3-मु0अ0स0-271/21 धारा-379, ,411 ,34,120 बी भादवि कोतवाली ज्वालापुर
4-मु0अ0स0-272/21 धारा-379, ,411 ,34,120 बी भादवि कोतवाली ज्वालापुर
5-मु0अ0स0-373/21 धारा-41/102,सीआरपीसी 411 ,34,120 बी भादवि कोतवाली ज्वालापुर
6-मु0अ0स0-190//21 धारा-379, ,411 ,34 भादवि कोतवाली ज्वालापुर




