व्यापार मंडल अध्यक्ष ने एस एस तिवारी लक्सर को सोपा ज्ञापन।
लक्सर व्यापार मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व एसएस तिवारी को रेल महाप्रबंधक मुरादाबाद मंडल के नाम सौंपा ज्ञापन व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कोराना काल से पहले लक्सर से कई पैसेंजर ट्रेन मुरादाबाद सहारनपुर हरिद्वार देहरादून के लिए आया जाया करती थी उन्होंने बताया इन पैसेंजर ट्रेनों से हजारों लोग अपनी मजदूरी करने के लिए अलग-अलग जगह आया जाया करते थे और अपने बच्चों का पेट पालने का काम करते थे कोरोना काल के दौरान सभी पैसेंजर ट्रेन बंद हो गई थी जिससे सभी मजदूरों के सामने भुखमरी आ गई थी मजदूरी करने वाले मजदूर की कमर टूट गई थी उन्होंने बताया अगर अभी पैसेंजर ट्रेन नहीं चलाई गई तो मजदूरों के सामने भूकमरी आ जाएगी ।उन्होंने यह भी बताया कि मुरादाबाद रेल प्रबंधक से मांग की है कि जितनी भी पैसेंजर ट्रेन रुकी हुई है उनको तुरंत चलाया जाए ,जिससे मजदूर अपने बच्चों का पालन पोषण कर सकें उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में भी कहा कि अगर यह पैसेंजर ट्रेन नहीं चलाई गई तो हमें मजबूरन होकर अगला कदम उठाना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी मुरादाबाद रेल महाप्रबंधक की होगी।




