Uncategorized

वरिष्ठ पत्रकार प्रकरण में फर्जी झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ गाली गलौज व संपत्ति नुकसान को लेकर नगर कोतवाली में एक और मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
वरिष्ठ पत्रकार प्रकरण में फर्जी झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ गाली गलौज व संपत्ति नुकसान को लेकर नगर कोतवाली में एक और मुकदमा दर्ज किया है। विदित हो गत दिनों वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश चौहान के घर के बाहर खड़े होकर फर्जी झोलाछाप दंपत्ति भवानी विश्नोई व उसकी पत्नी सुषमा बिश्नोई ने आवास के बाहर खड़ी गाड़ी को क्षतिग्रस्त करते हुए गाली गलौज की, और विरोध प्रकट करने पर पत्रकार वेद प्रकाश चौहान को जान से मारने की धमकी दी। पत्रकार वेद प्रकाश चौहान द्वारा अपने और अपने परिवार की जान माल की सुरक्षा हेतु नगर कोतवाली में संगीन धाराओं में फर्जी डॉक्टर दंपत्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इससे पूर्व भी उक्त दंपति द्वारा पत्रकार वेद प्रकाश चौहान के साथ गाली गलौज कर उनके और उनके परिवार को पीड़ित करने की शिकायत नगर कोतवाली में पूर्व में भी दर्ज है। फर्जी मुकदमा प्रकरण में उक्त डॉ दंपत्ति जमानत पर चल रहे हैं। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *