रिपोर्ट महिपाल शर्मा
व्यापारी हितों का रखा जाएगा पूरा ध्यान: प्रेमचंद अग्रवाल
जीएसटी सर्वे के नाम पर ज्वालापुर क्षेत्र में बिक्रीकर अधिकारियों द्वारा किए जा रहे व्यापारियों के उत्पीड़न के विषय में आज एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय विधायक रानीपुर श्री आदेश चौहान जी के नेतृत्व में माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल जी से मुलाकात कर उन्हें व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया। माननीय विधायक जी ने माननीय मंत्री जी को अवगत कराया कि जीएसटी सर्वे के नाम पर जिस तरह बिक्री कर के अधिकारी दुकान – दुकान जा रहे हैं तथा गोदामों को खुलवा कर जांच कर रहे है वह बिल्कुल अनुचित है। इससे व्यापारियों में डर और भय का माहौल बना हुआ है। व्यापारी प्रतिनिधियो ने माननीय मंत्री जी को अवगत कराया कि जिन वस्तुओं पर जीएसटी नहीं है या बिक्री के उपरांत जीएसटी धारित होता है उन वस्तुओं को भी टैक्स चोरी में दिखाकर अनावश्यक व्यापारियों को बदनाम करने व उनका उत्पीड़न करने का काम बिक्रीकर के अधिकारी कर रहे हैं व्यापारी अपना व्यापार बंद करने को विवश है। माननीय मंत्री जी ने सभी व्यापारी बंधुओं की बातों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल दूरभाष पर संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा की जीएसटी का सर्वे व्यापारियों को विश्वास में लेकर ही किया जाए। दुकान- दुकान जाकर वह जबरन गोदामों को खुलवा कर एक-एक नग गिनने की कार्रवाई तत्काल बंद की जाए। जो व्यापारी टैक्स चोरी कर रहे होंगे केवल उनके विरोधी कार्रवाई हो शेष व्यापारियों का किसी प्रकार की दिक्कत, परेशानी नहीं होने चाहिए।
माननीय मंत्री जी ने माननीय विधायक जी एवं व्यापारी प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि व्यापारी बंधु हमारे लिए बहुत सम्मानित है वह सरकार को टैक्स के रूप में मदद करते हैं उनका मान सम्मान बना रहे इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। किसी भी अधिकारी द्वारा अनावश्यक व्यापारियों का उत्पीड़न करने की यदि शिकायत मिलती है तो उस अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। व्यापारी बंधुओं ने तत्काल उनकी समस्या का समाधान करने के लिए माननीय मंत्री जी का आभार व्यक्त किया।
माननीय विधायक जी के साथ प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख व्यापारी नेता श्री सुरेश गुलाटी जी, विपिन गुप्ता जी, अंकुर मेहता जी, कैलाश केसवानी जी, हेमंत खुराना जी, ऋषिलाल हंस जी, कमल दरगण जी, विमल कुमार जी, देवराज सिंह जी, योगेंद्र अग्रवाल जी (पार्षद), अवतार सिंह जी, मनीष गुप्ता जी, विकी तनेजा जी, सचिन तायल जी, राजीव पराशर जी आदि शामिल रहे।




