ल्यूमिनस कम्पनी ने रोपित किए वात्सल्य वाटिका में औषधीय पौधे !
रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में स्थित लुमिनस कम्पनी हरिद्वार द्वारा सामाजिक दायित्व निर्वहन (सीएसआर)कार्यक्रम में वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत सामाजिक सेवा संस्था वात्सल्य वाटिका में औषधीय पौधे रोपित किए गए l
लुमिनस कंपनी के सहायक उपाध्यक्ष श्री सुरेश कुमार श्रीवास्तव एवं कयेर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रबंध निदेशक श्री राजकुमार शर्मा द्वारा संयुक्त रुप से रुद्राक्ष ,मोरिंगा ,सहजन ,नीम ,मोलसरी,अमलतास, गुलमोहर, पीपल ,आँवला,बहेड़ा आदि के पौधों को संस्था के प्रांगण में रोपे गए l
साथ ही साथ वात्सल्य वाटिका के बाहर सुंदर भव्य सौंदर्यीकरण एवं पशु रक्षा के लिए 13 ट्री गार्ड लगाए गए !
कार्यक्रम में डीपीओ अमृत राठी एवं उपाध्यक्ष सुरेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा हरी झंडी दिखाकर 500 मोरिंगा के पौधे आदर्श टिहरीडोब नगर ,अजीतपुर ,जमालपुर कला,नूरपुर पंजनहेडि हेतु भेजे गये l लुमिनस कंपनी के अधिकारी श्री अमित प्रताप ,श्रीमती साक्षी चौहान सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे l कार्यक्रम का संयोजन करते हुए स्वयंसेवी संस्था प्रकृति रक्षक समूह से समाजसेवी दीक्षांत चौहान,आचार्य दीपक ,आचार्य अंकुश,विनोद पुनिया,विनीश आदि उपस्थित रहे




