Uncategorized

पथरी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

कच्ची शराब बनाने के उपकारणों सहित 20 लीटर शराब व 150 लीटर लाहन बरामद l
पथरी पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम भोवापुर में अभियुक्त भोला पुत्र दाताराम के ठिकाने पर छापा मारा, छापे की भनक लगते ही अभियुक्त मौके से फरार हो गया, l पुलिस को वहां से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 150 लीटर लहान बरामद हुआ, वहीं शराब बनाने के उपकरण, भट्टी मिली l पुलिस ने लाहन को गढ़ा खोद कर नष्ट किया l पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज़ कर उसे गिरफ्तार करने के प्रयास तेज कर दिए हैं l
वहीं माननीय न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटीयों की गिरफ़्तारी के अभियान में भी पुलिस ने धर्मराज पुत्र राम सिंह निवासी बिशनपुर कुण्डी व नरेन्द्र उर्फ़ निटू पुत्र सीताराम निवासी फेरुपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेशी के लोए भेज दिया हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *