Uncategorized

10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार ।

10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार ।
लक्सर पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसएसआई अंकुर शर्मा ने बताया कि मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी की प्रतापपुर के जंगल में एक व्यक्ति अवैध कच्ची शराब बेचने के लिए जा रहा है। उस सूचना पर कांस्टेबल गोविंद राम वबलदेव सिंह द्वारा उसको गिरफ्तार करने के लिए भेजा गया दोनों कांस्टेबलों ने मुखबिर की बताई हुई जगह पर दबिश देकर उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई पूछताछ करने पर उस व्यक्ति ने अपना नाम सुभाष पुत्र बिसंबर निवासी ग्राम प्रतापपुर थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार उम्र 40 वर्ष बताया उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है उसको आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *