रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
ग्राम डढेरी ख्वाजीपुर के तालाब से निकलकर एक मगरमच्छ रविदास मंदिर मे घुसने से ग्रामीणों मे हडकंप मच गया।ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग रूड़की को दी,सूचना मिलतें ही वन विभाग की टीम मौकें पर पहुंची और टीम ने बडी़ मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू किया और बाण गंगा लक्सर मे छोड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डढेरी ख्वाजीपुर मे एक पुराना तालाब है,जिसमें गांव के पानी की निकासी होती है।तालाब मे हमेशा गंदा पानी इकट्ठा रहता है और पानी के इकट्ठा रहने से उसमें मगरमच्छ भी पैदा होने लगे है। आज सुबह एक मगरमच्छ तालाब से बाहर निकला और रविदास मंदिर मे घुसने के बाद वह नाली के चेम्बर मे फंस गया।मगरमच्छ देखकर ग्रामीणों के होस उड़ गयें और सूचना वन विभाग रूड़की को दी,सूचना मिलते ही वन दरोगा नरेन्द्र सैनी अपनी टीम के साथ मौकें पर पहुंचे और मगरमच्छ को रेस्क्यू कर उसें बाणगंगा लक्सर मे छोडा गया।इस बाबत वन दरोगा नरेन्द्र सैनी ने बताया कि गांव के तालाब से एक मगरमच्छ खानें पीने की तलाश मे बाहर निकलकर रविदास मंदिर के नालें के चेम्बर मे फंस गया था,जिसें टीम द्वारा रेस्क्यू कर बाणगंगा लक्सर मे छोडा गया है।




