Uncategorized

फिर डराने लगा कोरोना l

फिर डराने लगा कोरोना l

रिपोर्ट महिपाल शर्मा l

देहरादून (corona update): उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार फिर बढ़ने लगी है राज्य के सभी 13 जनपदों में कोरोना संक्रमण के 346 नए मामले सामने आए हैं वहीं सोमवार को 275 मामले सामने आए थे। वही चिंताजनक है कि राज्य में आज तीन कोरोना मरीजों की मौत हुई है। जो विभिन्न अस्पतालों में भर्ती थे।

राज्य में आज कोरोना के 346 नए मामले सामने आए है। वर्तमान में राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1925 पहुंच गई है।

मंगलवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 346 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जबकि 85 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। दैनिक संक्रमण दर पर नजर डालें तो 11.91% पर पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *