वायरल फीवर के मरीजों की बढ़ रही हैं संख्या।
लक्सर देहात क्षेत्र में मलेरिया और डेंगू पर कंट्रोल है।लेकिन बरसाती बीमारी वायरल फीवर और खासी जुकाम और खुजली खारिस के मामले बढ़ रहे हैं। मुख्य स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा उप स्वास्थ्य केंद्रों पर भी वायरल से पीड़ित लोगो की भीड़ दिखाई दे रही हैं। लक्सर सीएचसी प्रभारी डा अनिल वर्मा का कहना है।कि वैसे तो यह क्षैत्र मलेरिया और डेंगू प्रोन माना जाता है। लेकिन लक्सर क्षेत्र में अभी तक मलेरिया और डेंगू का कोई भी मामला नही आया है।लेकिन वायरल फीवर और खासी जुकाम के मामले जरूर आ रहे हैं। स्वास्थ्य महकमा अपनी पूरी क्षमता और मुस्तैदी से कम कर रहा है।साथ ही लोगो को संक्रामक रोगों से बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।



