48 पव्वे देसी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।
लक्सर पुलिस ने 48 पव्वे देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। भीकमपुर पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज ममगई ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार अवैध कच्ची शराब माफियाओं के खिलाफ एक अभियान चलाया जा रहा है उसी में आज मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध देसी शराब के पवे बेचने के लिए जा रहा है सूचना पर कांस्टेबल अनिल व अनिल चौहान को उस व्यक्ति को पकड़ने के लिए भेजा गया दोनों पुलिसकर्मियों द्वारा मुखबिर की बताई हुई जगह पर दबिश देकर उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 48 पव्वे देशी शराब के बरामद हुए पूछताछ करने पर उस व्यक्ति ने अपना नाम करपाल सिंह पुत्र मलखान सिंह निवासी ग्राम फतवा थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार उम्र 35 वर्ष बताया उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है उसको आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।




