रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
रूडकी और कलियर में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक कावड़िये मौत हो गई और दो कावड़िये घायल हो गए। घायल कांवड़ियों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक भगवानपुर-ईमलीखेड़ा बाईपास मार्ग से यमुना विहार भजनपुरा दिल्ली निवासी दो कावड़िये बाइक से हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे थे इसी दौरान भगवानपुर- इमलीखेड़ा बाईपास मार्ग पर दरियापुर में पेट्रोल पंप के सामने अनियंत्रित होकर बाइक नीचे गिर गई। जिसमें देवराज और राहुल घायल हो गए। मौके पर पहुंची ईमली खेड़ा पुलिस ने घायलों को 108 से अस्पताल भिजवाया वही देवराज की हालत गंभीर देखते हुए उसे चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।वही दूसरी और लंढोरा स्थित एक कावड़िए को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिसको उपचार लिए एम्बुलेंस से रुड़की सिविल अस्पताल में भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।समाचार लिखे जाने तक मृतक कावड़िये की शिनाख्त नही हो पाई है।पुलिस मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।ईमली खेडा चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया घायल को 108 से सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।ओर बाइक को कब्जे में ले लिया है।




