Haridwar News Uncategorized

धर्मेंद्र सिंह चौहान द्वारा बूथ पर जाकर लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी

आज ग्रामीण विधानसभा में बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत गुज्जर बस्ती के बूथ नंबर 116 पर हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के बूथ सशक्तिकरण अभियान के संयोजक धर्मेंद्र सिंह चौहान द्वारा बूथ पर जाकर लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना जल जीवन मिशन किसान सम्मान निधि प्रधानमंत्री आवास योजना अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनका सीधा सीधा लाभ गरीब और कमजोर वर्ग को मिल रहा है सभी योजनाओं की जानकारी सभी को होनी चाहिए जिससे कि वह योजनाओं का लाभ उठा सकें अवसर पर बूथ संयोजक मोहम्मद गनी ने बताया कि बूथ नंबर 116 गुज्जर बस्ती में जल जीवन मिशन योजना और किसान सम्मान निधि योजना से यहां के नागरिक वंचित है जिनका लाभ सरकार द्वारा दिया जाना चाहिए इस अवसर पर मोहम्मद मुस्तफा मोहम्मद गनी यासीन अम्मी विनीत प्रताप सिंह चौहान आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *