कावड़ियों का लौटना हुआ शरू l
बहादराबाद 15 जुलाई ( महिपाल )
दो साल तक कोरोना महामारी के चलते शिव भक्त कावड़ियों का पतित पावनी माँ गंगा से जल लेकर विभिन्न प्रांतो उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली आदि में आपने शिवालयों में भगवान आशुतोष सदा शिव भोले का जलाभिषेक करने वाले शिव भक्त हरिद्वार नहीं आ सके थे, लेकिन इस साल कोरोना की कम रफ़्तार के चलते कावड़ियों में भारी उत्साह है और बड़ी संख्या में शिव भक्त गंगा जल लेने हरिद्वार आने लगे हैं, बीते कल गुरुवार से श्रावण माह शुरू हो गया है जिस कारण जल लेकर कावड़ियों का लौटना भी तेज होने लगा है l प्रशासन ने कावड़ियों की सुरक्षित वापसी के लिए काफ़ी इंतजाम किए है, जगह जगह पुलिस की तैनाती के साथ ही कावड़ियों के भेष में पुलिस को लगाया गया है, वहीं कावड़ियों की सेवा में जगह जगह भण्डारो, चिकित्सा, पेयजल, शौचालय, आराम घरों का भी इंतजाम किया गया है ताकि शिव भक्तो को किसी तरह की दिक्कत न हो l अभी कावड़ मेले का आगाज हुआ है, आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में कावड़ियों का आवागमन होगा जिससे व्यवस्था को बनाए रखना पुलिस प्रसासन के सामने बड़ी चुनौती साबित होगा l प्रशासन का अनुमान है कि इस साल कावड़ियों कि संख्या में भारी बढ़ोतरी हो सकती है जो 5 करोड़ तक हो सकती है ऐसे में कावड़ मेला सकुशल संपन्न करना प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगी l वहीं कोरोना के बढ़ते मामलो से भी सावधानी की जरुरत है, प्रशासन को चाहिए कि शिव भक्तो को कोविड सम्बन्धी सावधानियों के प्रति भी चेताया जाए l




