रुड़की मच्छी मोहल्ला मैं स्थित जूनियर हाई स्कूल की पुरानी इमारत की दीवार ढह जाने से तीन मजदूर घायल हो गए जिन्हें रुड़की के राजकीय चिकित्सालय में उपचार के लिए भिजवाया गया।
रुड़की मच्छी मोहल्ला स्थित पड़ाव में जूनियर हाई स्कूल की लगभग 100 साल पुरानी हो चुकी इमारत को अब से 10 साल पहले खाली कराया गया था और तब से यह इमारत खाली पड़ी थी इस इमारत को तोड़ने के लिए स्थानीय लोगों ने कई बार नगर निगम के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को शिकायत की थी कि बिल्डिंग का फिर जर्जर हालत में हो चुकी है और यह बिल्डिंग कभी बड़ा हादसा होने कारण बन सकती है परंतु निगम के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जिसका खामियाजा आज तीन मजदूरों को भुगतना पड़ा । शुक्रवार दोपहर नगर निगम के द्वारा उप बिल्डिंग को तोड़ने का कार्य चल रहा था तभी बिल्डिंग तोड़ने का काम कर रहे हैं मजदूरों पर अचानक से जर्जर हो चुकी स्कूल की बिल्डिंग की दीवार मजदूरों के ऊपर आ गिरी जिससे कि मजदूर दीवार के नीचे दब जाने से घायल हो गए दबे मजदूरों को स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने मौके पहुंचकर एंबुलेंस के जरिए घायल मजदूरों को रुड़की के अस्पताल में भिजवाया मौके पर पहुंचे रुड़की नगर निगम के घटनास्थल का जायजा लिया और जिसके बाद मुख्य नगर आयुक्त एसडीएम विजय कुमार शुक्ला ने घायल मजदूरों का हाल-चाल जानने के लिए रुड़की के राजकीय चिकित्सालय में पहुंचे जहां पर मुख्य नगर आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि उन्होंने सरकारी हॉस्पिटल में पहुंचकर घायल मजदूरों की स्थिति का जायजा लिया है और उन्होंने हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजय कंसल से घायल मजदूरों के बारे में जानकारी ली है उन्होंने बताया कि घायल मजदूर जो कि रुड़की के रहने वाले हैं वह खतरे से बाहर है और इनका इलाज किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जर्जर हो चुकी स्कूल की बिल्डिंग के लिए काफी समय से मैहर गौरव गोयल को भी अवगत कराया गया था परंतु इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया उन्होंने आरोप लगाया कि जिस जगह पर स्कूल था वहां पर निगम के कुछ अधिकारी व जनप्रतिनिधि मार्केट मॉल बनाना चाहते हैं परंतु स्थान लोगों की मांग है कि यहां पर विद्यालय की जगह विद्यालय ही बने। जिससे स्थानीय बच्चों को शिक्षा प्राप्त हो सके।
दर-दर बिल्डिंग को जेसीबी की मदद से तोड़ा गया जब जेसीबी मशीन जरूर बिल्डिंग को तोड़ रही थी तो जर्जर हो चुकी स्कूल की दीवारें धमाके के साथ नीचे गिर रही थी तभी मौके पर मौजूद पुलिस बल ने लाठियां फटकार मौके पर जमा भीड़ को वहां से हटाया ताकि कोई भी हादसे का शिकार ना हो सके। मुख्य नगर आयुक्त ने बताया कि उनके पास कल ही बिल्डिंग जर्जर होने की सूचना मिली थी और आज उन्होंने नगर निगम के एक ठेकेदार को बिल्डिंग तोड़ने के लिए कहा था जिस पर तीन मजदूर हथौड़े से बिल्डिंग को तोड़ने का काम कर रहे थे जर्जर बिल्डिंग एक हादसा है और हादसे के दौरान यह हो गया और अब बिल्डिंग को जेसीबी की मदद से तोड़ा जा रहा है।




