पथरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीपुर की सीमा से सटे आम के बगीचे में एक व्यक्ति के शव मिलने से हड़कंप मच गया। बता दे कि 28 जून से नवाव अली निवासी पांवधोई ज्वालापुर लापता था। जिसके बाद नवाव के परिजनों ने ज्वालापुर कोतवली में गुमशुदगी की सूचना दी थी। नवाब अली की उम्र 50 वर्ष बताई जा रही है नवाब बगीचों की ठेकेदारी का काम करता था। जिसके बाद रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आम के बगीचे में कोई मृतक पड़ा है। मोके पर पाऊँची पथरी थाना पुलिस ने बताया कि शव नवाब अली का है। और शव पर कोई चोट के निशान नही है शव नीचे पड़ा हुआ था। नवाब के पास से 15000/ रुपए भी मिले हैं जो उसने रुड़की के एक व्यापारी को आम बेचने के बाद उसे मिले थे जो उसकी जेब से ही मिले, पुलिस ने शव को कब्जे में लकेर पोस्टमाटर्म के लिए भिजवा दिया है, व नवाब अली के परिजनों को सूचना दे दी है। आज रविवार को सुबह जब बाग मालिक आपने बाग में गया तो उसने नवाब को बाग के बाहर पड़ा हुआ देखा जब वह काफ़ी हिलाने डुलाने के बाद भी नहीं उठा तो उसे पास के ही एक डॉक्टर को दिखाया जिसने उसे मृत घोषित कर दिया l उसने नवाब के परिजनों व पुलिस को सूचित किया l सूचना पर थाना बहादराबाद पुलिस व पथरी पुलिस पहुंची लेकिन मामला पथरी थाने का होने के कारण पथरी पुलिस ही मामले की जांच में जुटी है।




