बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने निकाली आक्रोश यात्रा किया पुतला दहन खबर हरिद्वार से है जहां आज बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार शंकर आश्रम चौराहे से रानीपुर मोड़ तक आक्रोश यात्रा निकाली है और रानीपुर मोड पर पुतला दहन किया है आपको बता दें कि राजस्थान के उदयपुर में हुए कन्हैया हत्याकांड पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गहरा रोष प्रकट किया और हत्यारों के खिलाफ नारेबाजी भी की वही बजरंग दल के प्रांत संयोजक अनुज वालिया ने बताया कि कन्हैया की गर्दन काट कर वीडियो वायरल कर देश में समन्वयता को खराब करने का पूर्ण प्रयास किया जा रहा है जिसकी बजरंग दल घोर निंदा करता है और कन्हैया दर्जी के हत्यारों को बीच चौराहे पर खड़ा कर फांसी फांसी देनी अति आवश्यक है वही प्रांत प्रमुख सौरभ चौहान जी का कहना है कि राजस्थान सरकार ने कन्हैया दर्जी के हत्याकांड पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो बजरंग दल कार्यकर्ता सरकार को जगाने का भी काम करेंगा इसके लिए उन्हें चाहे कोई भी कदम उठाना पड़े बजरंग दल कार्यकर्ता पीछे नही हटेंगे वही विभाग संयोजक नवीन तेश्वर ने कहा की केंद्र सरकार को मदरसों पर भी प्रतिबंध कर देना चाहिए वही जिला संयोजक देवेंद्र तोमर का कहना है की कन्हैया दर्जी के हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी दी जानी चाहिए वरना बजरंग दल अब उनकी भाषा में ही उन्हें जवाब देगा बजरंग दल कार्यकर्ताओं में अमित मुलतानिया गोपाल भारद्वाज ललित राजपूत भूपेंद्र चौहान हिमांशु राजपूत परमजीत सिंह कमल उनियाल रूद्रनंद महाराज अमन चौहान मुकेश वर्मा बबलेश चौहान सूरज शर्मा सेठी सैनी बंटी चौहान विक्रांत पाल शुभम पाल वंश पाल सहजन खत्री आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे




