Haridwar News

बहादराबाद थाना क्षेत्र के दौलतपुर में दो पक्षो में हुए बवाल के बाद पुलिस ने दोनों पक्षो के 8 लोगों का शांति भंग में चालान कर जेल भेज दिया हैं l

बहादराबाद थाना क्षेत्र के दौलतपुर में दो पक्षो में हुए बवाल के बाद पुलिस ने दोनों पक्षो के 8 लोगों का शांति भंग में चालान कर जेल भेज दिया हैं l पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गाँव में एक महिला की मोटर साईकिल से टक्कर के बाद गाँव के ही दो पक्ष आमने सामने आ गए और जम कर लाठी डंडो का इस्तेमाल किया l जिसमें कई लोग घायल हो गए l पुलिस को मिली सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर झगड़ा कर रहे दोनों पक्षो के 8 लोगों को हिरासत में लिया जिनके खिलाफ शांति भंग का वाद दायर कर जेल भेज दिया हैं l गिरफ्तार लोगों में अक्षय पुत्र धर्मेन्द्र, धर्मेन्द्र पुत्र सुग्गन सिंह, अमित पुत्र धर्मेन्द्र, राहुल पुत्र रामकुमार निवासीगण दौलतपुर, सचिन पुत्र राजेंद्र, गुलशन पुत्र राजेंद्र, विपिन पुत्र राजेंद्र, रवि पुत्र ब्रह्मपाल सभी ग्राम दौलतपुर शामिल हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *