आधा दर्जन दुकानों में चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर, ।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के लक्सर रुड़की मार्ग पर करीब आधा दर्जन दुकानों में चोरी ने तोड़े ताले और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की घटना दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दरअसल लक्सर क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। दो दिन पहले बसेड़ी रोड़ पर एक डॉक्टर की दुकान में खड़े वाहनों की बैटरी चोरी की गई थी। बीती रात भी चोरों ने रुड़की तिराहे से लेकर बसेड़ी अड्डे के बीच करीब आधा दर्जन दुकानों के ताले तोड़ डाले और चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की ये वारदात दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में चार चोर दुकानों के ताले तोड़ते हुए साफ दिखाई दे रहे है।आधा दर्जन दुकानों में चौधरी नितिन वर्मा की बीज भंडार की दुकान, राकेश गर्ग को बीज भंडार की दुकान, रामकुमार के प्रोविजन स्टोर, मंगता हसन के प्रोविजन स्टोर, सादिक के प्रोविजन स्टोर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित दुकानदारों ने लक्सर कोतवाली में लिखित शिकायत कर चोरी का खुलासा करने की मांग की है। वही लक्सर कोतवाली में तैनात एसएसआई अंकुर शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।




