भगवानपुर के ग्राम प्रेम राजपुर में रुड़की निवासी कुणाल उर्फ बाबू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद युवक के सबको पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के राजकीय चिकित्सालय में रखवाया गया था। वहीं इस मामले में मृतक परिवार के लोगों को सरकार द्वारा दिए जाने वाले मुआवजे व हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को रुड़की सरकारी हॉस्पिटल स्थित पोस्टमार्टम हाउस के बाहर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने पहुंचकर कहा कि मृतक बाबू के परिवार को साढ़े आठ लाख रुपए का मुआवजा दे।व आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए इस दौरान रुड़की सिविल हॉस्पिटल पोस्टमार्टम हाउस के बाहर भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।




