Haridwar News Uncategorized

अपराधों पर अंकुश के लिए पुलिस अलर्ट मोड़ पर


अपराधों पर अंकुश के लिए पुलिस अलर्ट मोड़ पर l

रानीपुर कोतवाली में आए दिन बढ़ते अपराधों की रोकथाम के लिए कोतवाली पुलिस अलर्ट मोड़ पर दिखाई दे रही है l हाल ही में दिन दहाड़े ज्वेलर्स की दुकान में डाका, गस्ती पुलिस पर हमले में पुलिस कांस्टेबल की आंख फोडने जैसी आपराधिक घटनाओ के बाद पुलिस अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अलर्ट दिखाई दें रही है l जहां तीर्थ नगरी हरिद्वार में अपराधों का ग्राफ दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है, तो वहीं हरिद्वार जिले की पुलिस ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपनी कमर कसी हुई है। अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार जिले की पुलिस अपने अपने क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाकर बदमाशों के मंसूबे पर पानी फेर रही है। जिस समय हम रात को चेन की नींद सोते है तो वहीं मित्र पुलिस रात के समय सड़कों पर अपनी ड्यूटी बखूबी से निभाती है। वही कल देर रात्रि गैस प्लांट चौकी प्रभारी सहित पुलिस जवानों ने रानीपुर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाया।
जिसमे बीएसपी तिराहा, जेकेटी आउटर, बेरियाल न० छ: के साथ-साथ चौक चौराह पर खाकी के जवान दिखाई दिए। वहीं इस बाबत पर गैस प्लांट चौकी प्रभारी अशोक सिरसावल ने बताया कि कल देर रात्रि गैस प्लांट चौकी पुलिस के द्वारा क्षेत्र के चौक चौराह से लेकर चेकिंग अभियान चलाया है। उन्होंने बताया कि रात्रि चैकिंग के समय तीन बाइक के साथ एक कार भी सीज की है, उसका कारण बताते हुए उन्होंने बताया की जब उनसे गाड़ी के कागज मांगे गए तो उन पर नही थे, साथ ही उन्होंने कहा की आने वाले लोगों के आधार कार्ड भी चेक किए गए। चौकी प्रभारी ने कहा की क्षेत्र में होने वाली अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा, और हमारी पहली प्राथमिकता यह है की क्षेत्रवासी अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *