Haridwar News Uncategorized

शिवालिक नगर भाजपा मंडल के आगामी कार्यक्रमों को लेकर रानीपुर विधानसभा कार्यालय में एक बैठक का आयोजन

बहादराबाद
पूरा विश्व योग की महत्ता को समझते हुए भारत का अनुसरण कर रहा है: अतुल वशिष्ठ
आज शिवालिक नगर भाजपा मंडल के आगामी कार्यक्रमों को लेकर रानीपुर विधानसभा कार्यालय में एक बैठक का आयोजन भाजपा वरिष्ठ नेता एवं सभासद अशोक मेहता की अध्यक्षता में किया गया जिसमें आगामी कार्यक्रमों के संयोजक एवं सहसंयोजक बनाए गए बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए मंडल उपाध्यक्ष अतुल वशिष्ठ ने बताया कि 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को पूरे शिवालिक नगर मंडल में जगह जगह मनाया जाएगा पूरा विश्व आज योग की महत्ता को समझते हुए हिंदुस्तान का अनुसरण कर रहा है कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सभासद अशोक मेहता एवं सह संयोजक बलवंत रावत,नेत्रपाल,गौरव कपिल,गौरव पुंडीर होंगे
दिनांक 23 जून से 6 जुलाई तक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस एवं जन्मदिन कार्यक्रम मंडल में विभिन्न स्थानों पर मनाया जाएगा जिसमें डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन से संबंधित विषयों को कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा इस कार्यक्रम के संयोजक मंडल उपाध्यक्ष पवनदीप एवं सह संयोजक गगन उपाध्याय,रंजीत बिष्ट,विजय पासवान,दीपक नेगी होंगे
25 जून को कांग्रेस द्वारा जनता पर थोपे गए आपातकाल को काला दिवस के रूप में मंडल स्तर पर मनाया जाएगा इस कार्यक्रम के संयोजक मंडल महामंत्री राधेश्याम पाल सह संयोजक अतुल वशिष्ठ, सुरेंद्र अवस्थी,मंजू नौटियाल होंगे
बैठक में मंडल महामंत्री राधेश्याम पाल,मंडल मंत्री नेत्रपाल,सोशल मीडिया प्रभारी गौरव पुंडीर,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अविनाश रोहिल्ला, महिला मोर्चा अध्यक्ष शीतल पुंडीर, रविंद्र सिंह,चतर सिंह यादव,हरिनाम कटियार,सभासद पंकज चौहान हरिओम एवं अजय मलिक उपस्थित रहे
भवदीय
अतुल वशिष्ठ
मंडल उपाध्यक्ष शिवालिक नगर भाजपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *