l(राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए जिला टास्क फोर्स समिति एवं मीडिया कमेटी के साथ मुख्य चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई।)मुख्य चिकित्साधिकारी डॉo कुमार खगेन्द्र की अध्यक्षता में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग रोशनाबाद के सभागार में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टास्क फोर्स समिति एवं मीडिया कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अधिकारियों ने बताया की आगामी (19 जून 2022 रविवार) को निर्धारित किये गये प्रत्येक बूथ में (0 से 05 वर्ष) तक के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। इसके बाद दिनांक (20 जून से 25 जून) तक (प्रातः 8.00 बजे से सायं 4.00 बजे) तक आशा वर्कर्स, आंगनबाड़ी कार्यर्त्रियों, स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉo कुमार खगेन्द्र ने सभी सम्बन्धितों को निर्देश दिये की वे आज से ही सक्रिय होकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के महा अभियान की तैयारी में जुट जायें तथा यह सुनिश्चित करें की निर्धारित वय का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक पीने से वंचित नहीं रहना चाहिये।उन्होंने शिक्षा विभाग तथा पंचायती राज विभाग के अधिकारियों से इस महा अभियान में अपना बढ़-चढ़कर सहयोग देने की अपेक्षा की ताकि जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है,उसे प्राप्त किया जा सके। उन्होंने कहा की यह टीम वर्क है,इसमें सभी की भागीदारी आवश्यक है तथा इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने बैठक में बहादराबाद, भगवानपुर, हरिद्वार अर्बन, खानपुर, लक्सर, नारसन, रूड़की तथा रूड़की अर्बन में (सितम्बर,2021 से फरवरी,2022 तक) पोलियो की खुराक पिलाने में क्या प्रगति रही,के सम्बन्ध में भी विस्तृत समीक्षा की तथा जहां पर प्रगति धीमी थी उस लक्ष्य को इस अभियान में पूरा करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर एसीएमओ डॉo पंकज जैन, डॉo एचo डीo शाक्य, जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉo कोमल मुख्य शिक्षा अधिकारी एसo पीo सेमवाल, डॉo विक्रान्त सिरोही, सुबोध कुमार जोशी, संगीता गोयल, नन्दलाल, आंगनबाड़ी, पंचायती राज सहित स्वास्थ्य विभाग के सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
(राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए जिला टास्क फोर्स समिति एवं मीडिया कमेटी के साथ मुख्य चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई।)
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉo कुमार खगेन्द्र की अध्यक्षता में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग रोशनाबाद के सभागार में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टास्क फोर्स समिति एवं मीडिया कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अधिकारियों ने बताया की आगामी (19 जून 2022 रविवार) को निर्धारित किये गये प्रत्येक बूथ में (0 से 05 वर्ष) तक के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। इसके बाद दिनांक (20 जून से 25 जून) तक (प्रातः 8.00 बजे से सायं 4.00 बजे) तक आशा वर्कर्स, आंगनबाड़ी कार्यर्त्रियों, स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉo कुमार खगेन्द्र ने सभी सम्बन्धितों को निर्देश दिये की वे आज से ही सक्रिय होकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के महा अभियान की तैयारी में जुट जायें तथा यह सुनिश्चित करें की निर्धारित वय का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक पीने से वंचित नहीं रहना चाहिये।
उन्होंने शिक्षा विभाग तथा पंचायती राज विभाग के अधिकारियों से इस महा अभियान में अपना बढ़-चढ़कर सहयोग देने की अपेक्षा की ताकि जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है,उसे प्राप्त किया जा सके। उन्होंने कहा की यह टीम वर्क है,इसमें सभी की भागीदारी आवश्यक है तथा इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने बैठक में बहादराबाद, भगवानपुर, हरिद्वार अर्बन, खानपुर, लक्सर, नारसन, रूड़की तथा रूड़की अर्बन में (सितम्बर,2021 से फरवरी,2022 तक) पोलियो की खुराक पिलाने में क्या प्रगति रही,के सम्बन्ध में भी विस्तृत समीक्षा की तथा जहां पर प्रगति धीमी थी उस लक्ष्य को इस अभियान में पूरा करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर एसीएमओ डॉo पंकज जैन, डॉo एचo डीo शाक्य, जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉo कोमल मुख्य शिक्षा अधिकारी एसo पीo सेमवाल, डॉo विक्रान्त सिरोही, सुबोध कुमार जोशी, संगीता गोयल, नन्दलाल, आंगनबाड़ी, पंचायती राज सहित स्वास्थ्य विभाग के सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।


