रिपोर्टर सलमान अली पिरान कलियर 5जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप मनाया जाता है और विश्व भर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य मे पौधारोपण किया जा रहा है वहीं पीरान कलियर मे स्थित राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण कमेटी के राष्ट्रीय कार्यालय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण कमेटी के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों तथा क्षेत्र के लोगों ने प्रतिभाग किया।जिसमे मुख्य रूप से कलियर थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने प्रतिभाग किया और साथ हि कहा की इन्शान को अपने जीवन मे जयादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने चाहिए इससे हमारी आने वाली जनरेशन को सरक्षण मिलेगा और वायु प्रदुषण से मुक्ति मिलेगी। गोष्ठी में राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण कमेटी का विस्तार करते हुए मौसम अली को प्रदेश सचिव व वसीम को जिला सचिव हरिद्वार, सोएब साबरी को जिला उपाध्यक्ष हरिद्वार, मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जावेद अंसारी ने लोगों से इस पर्यावरण दिवस पर ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने की अपील की। राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण कमेटी की ओर से भी कलियर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय (द्वितीय) विकास खंड रुड़की जिला हरिद्वार उत्तराखंड में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इसी क्रम में राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ मौ उस्मान ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि कमेटी की ओर से जल्द ही एक पौधारोपण पखवाड़ा मनाया जाएगा। जिसमें कम से कम 1000 पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण कमेटी द्वारा समय समय पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे।
इस मौके पर कलियर थाना प्रभारी मनोहर सिंह भण्डारी, राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण कमेटी की उपाध्यक्ष सुल्ताना प्रवीन, कोषाध्यक्ष शाह आलम, सहसचिव श्रीमती मन्दाशिया, प्रदेश सचिव मौसम अली, जिला उपाध्यक्ष सोएब साबरी, जिला सचिव वसीम, डॉ योगेन्द्र कुमार पंवार, फईम, गुलाम अली, मौ नदीम, सलमान,शमून,आदि उपस्थित रहे।




