आज आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादरपुर जट में 31 मई तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने समस्त स्टाफ और छात्र छात्राओं को तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई उन्होंने शपथ दिलाने के बाद कहा कि तंबाकू सेवन से कैंसर जैसी भयंकर बीमारियां होती हैं इसलिए तंबाकू सेवन से बचना चाहिए उन्होंने इस अवसर पर कहा कि हमें अपने कार्यालय,परिसर और घर को तंबाकू मुक्त बनाना है और दूसरे लोगों को भी जो तंबाकू का सेवन करते हैं उन्हें तंबाकू सेवन की बुराइयां बता कर तंबाकू निषेध कराना है इस अवसर पर विकास यादव अमित चौहान वीर सिंह अनूपमा चौहान सुदेश चौहान सुभाष कुमार शाहिद अली गुड़िया सुरेंद्र कुमार आदि अध्यापक उपस्थित रहे




