रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
राजकीय प्राथमिक विद्यालय अलीपुर में प्रतिभा दिवस मातृत्व दिवस के रूप में मनाया गया है। इस अवसर पर विद्यालय में पढ़ने, लिखने के साथ साथ मेहंदी प्रतियोगिता, कविता पाठ, गीत आदि की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतिभा दिवस पर माताओं के मध्य से कुर्सी दौड़ व बेस्ट माता जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराई गई है। जिसमें छात्रों व माताओं द्वारा बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया गया है। बेस्ट माता का पुरुस्कार श्रीमती मीरा को दिया गया। स्टाफ द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजय छात्रों व माताओं को पुरुस्कार दिए गए हैैं। छात्रों ने अपनी माताओं का पुष्प भेंट कर व पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया है। प्रतिभा दिवस पर उपस्तिथ एसएमसी पदाधिकारी व सदस्यों सहित छात्रों की माताओं ने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रसंसा की व छात्रों की प्रगति से संतुष्टि दिखाई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती मोनिका द्वारा की गई व संचालन प्रभारी प्रधानाध्यपक प्रवीण कपिल द्वारा किया गया है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय स्टाफ द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया व सभी को जलपान कराया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ प्रवीण कपिल, शशि श्रीवास्तव, कविता धीमान, अनुभा जैन, शिखा वशिष्ठ, शिखा चौहान सहित बड़ी संख्या में छात्रों की माताएं उपस्तिथ रही।




