पुलिस ने 24 घंटे में किया चोरी, का खुलासा चोरी के माल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार लक्सर क्षेत्र के खानपुर थाना पुलिस ने नशे की लत से बनाया अपराधी दिया चोरी को वारदात को अंजाम हार्डवेयर की दुकान में की चोरी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे में किया खुलासा। चोरी किये गए माल सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार। खानपुर निवासी गौरव पुत्र आजाद ने 8 मई को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गत रात्रि में उसकी हार्डवेयर की दुकान का शटर उखाड़कर अज्ञात चोरों द्वारा सामान व नकदी चोरी कर ली गई है।पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर जांच आरंभ कर दी उक्त चोरी की घटना के अविलंब अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी तथा चोरी का माल बरामद करने के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशों का अनुपालन करते हुए। खानपुर थाना अध्यक्ष अरविंद रतूड़ी ने विकास रावत तथा गोवर्धनपुर चौकी प्रभारी नवीन चौहान और कांस्टेबल अशोक कुमार बलविंदर सिंह, सुधीर हेड कांस्टेबल धर्मवीर सिंह तथा चालक कुलदीप कुमार होमगार्ड परवेज खान की टीम को इस चोरी के खुलासे के लिए तैनात किया।गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के स्थानों व रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज गहनता से अध्ययन करने के बाद आसपास क्षेत्र के संदिग्धों से पूछताछ के बाद 9 मई को इस घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी अरुण पुत्र मांगेराम निवासी खानपुर को गिरफ्तार किया।उसके पास से चोरी किया गया सभी सामान हैंड पंप की डोलचीयां पुराना जैक ट्रॉली में लगाने वाले कड़े हथोड़ी एक डिब्बा प्लास्टिक के भंवर कली पशुओं की नाक में डालने वाले कड़े आदि अन्य सामान ₹4495 नगदी बरामद हुई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि गलत संगत में पड़ जाने के कारण नशे का शौक पूरा करने के लिए ही उसने उक्त अपराधिक कृत्य किया है।पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को न्यायालय समक्ष पेश किया।




