ज्वालापुर विधायक का खेड़ली में शिव विहार कॉलोनी फेज़-02 के निवासियों ने रविवार को अपने क्षेत्र के विधायक रवि बहादुर की जीत पर विधायक का स्वागत कर उन्हें बधाई दी और अपनी कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं के समाधान का प्रस्ताव विधायक को दिया। कॉलोनी निवासियों ने कॉलोनी में पानी निकासी के लिए नाली और गली में इंटरलॉकिंग टाईल लगवाने का विधायक रवि बहादुर को प्रस्ताव सौंपा।
स्वागत करने वालों में कॉलोनी से संतोष यादव, सज्जन सिंह, वीके त्रिपाठी, श्यामवीर यादव, ललित कुमार, योगेश धीमान, तेजपाल सैनी, संदीप कुमार, संकेश्वर सिंह और सुंदर पाल आदि उपस्थित रहे।




