Lkhsar news

होम्योपैथिक दवाइयों का स्टोर बगैर लाइसेंस के चलाने पर किया सील, मुकदमा दर्ज।

होम्योपैथिक दवाइयों का स्टोर बगैर लाइसेंस के चलाने पर किया सील, मुकदमा दर्ज।
लक्सर डॉक्टर विकास ठाकुर जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार ने पुलिस को एक पत्र देकर बताया कि लक्सर बाजार में महावीर चौहान एक होम्योपैथिक दवाइयों का स्टोर चला रहा हैं जिसके पास किसी जगह से भी कोई लाइसेंस नहीं था उसकी शिकायत मिल रही थी शिकायत पर टीम बनाई गई और टीम ने जो जगह बताई उसी जगह जाकर महावीर चौहान के स्टोर पर छापेमारी की महावीर चौहान से कागज दिखाने को कहा गया वह लाइसेंस नहीं दिखा सका और सख्तपकाने लगा उसी को देखते हुए उसके खिलाफ लक्सर पुलिस में एक शिकायती पत्र दिया उन्होंने यह भी बताया कि मेरे शिकायती पत्र पर लक्सर पुलिस ने महावीर चौहान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है वही लक्सर पुलिस का कहना है कि डॉक्टर विकास ठाकुर के पत्र पर जो महावीर चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है उसमें जांच की जा रही है जांच में जो भी सत्य पाय जायंग उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *