सोशल मीडिया पर तमंचों का प्रदर्शन पड़ा भारी-तमंचों और कारतूस के साथ गिरफ्तार…. मंगलौर। मंगलौर पुलिस में सोशल मीडिया पर तमंचा लहराने वाले युवक को गिरफ्तार किया है आरोपी के पास से तमंचा और कार्टून बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया में एक व्यक्ति की तमंचा लहराते हुए फोटो वायरल हो रही थी जिसकी गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी मंगलौर द्वारा निर्देशित किया गया था। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा उक्त व्यक्ति की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया गठित टीम द्वारा शुक्रवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर शाहरुख पुत्र जहांगीर निवासी ग्राम पीरपुरा मंगलौर को दो अदद तमंचे 315 बोर व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने लिखा पढ़ी कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक उमेश कुमार,कॉन्स्टेबल रविंद्र राणा, कांस्टेबल दीपक शामिल रहे।




